ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरैना में खलबत्ते में कूट रहे थे मसाला, बिस्फोट से एक का हाथ तो दूसरा का पैर घायल

मुरैना   एक अनोखा मामला सामने आया है। घर में लगुन-फलदान का कार्यक्रम था। मेहमानों के लिए खाना बन रहा था। दो युवक खलबत्ते में मसाला कूट रहे थे। अचानक खलबत्ते में बिस्फोट हुआ जिससे दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। एक हा हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया तो दूसरे का पैर। दोनों ऊपर से लेकर नीचे तक जगह-जगह जल गए। बिस्फोट के बाद रंग में भंग पड़ गया। चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दोनों युवकों को जिला अस्पताल मुरैैना लाया गया, यहां डॉक्टरों ने प्राथिमक उपचार कर उन्हें ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया। घटना अंबाह क्षेत्र के चिरपुरा गांव की है। यहां लगुन फलदान का कार्यक्रम था। हलवाइयों द्वारा खाना बनाया जा रहा था। रिंकू पुत्र रामनिवास और अरुण पुत्र राजेश दोनों लोहे के खलबत्ते में मिर्च मसाला कूट रहे थे। उसी वक्त खलबत्ते में भयानक बिस्फोट हो गया। बिस्फोट इतना तेज था कि दोनों लड़कों के खून-खच्चर हो गए। एक का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और दूसरे का एक पैर बुरी तरह फट गया। इसके अलावा दोनों लड़के ऊपर से लेकर नीचे तक जगह-जगह जल गए। उनके बाल तक कुछ हद तक जल गए थे। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया। उन दोनों लड़कों को कार में डालकर तुरंत जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथिमक उपचार कर ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया है। दोनों युवकों की उम्र 14 से 20 वर्ष के बीच है।

पुटाश या बिस्फोट कूद दिया उन्होंने

अंदाजा लगाया जा रहा है कि जो मसाला दोनों युवक कूट रहे थे उसमें पुटाश या बारूद जैसी कोई चीज थी, जिसे कूटने से तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए है। फिलहाल दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस युवक का हाथ जख्मी हुआ है उसके सीने में भी जख्म बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.