ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कल से 12वीं की परीक्षा, 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल

MP   बोर्ड की 12वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। पहला पेपर इंग्लिश का है। 12th में 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल होंगे। प्रदेश में करीब 4 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद छात्रों को क्या करना है और क्या नहीं?

संक्रमित छात्रों के लिए अलग रूम

12वीं बोर्ड परीक्षा कोरोना संक्रमित छात्र भी दे सकेंगे। संक्रमित और इसके लक्षण वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग बैठक व्यवस्था होगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अलग से आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा केंद्र में छात्र सिर्फ पेन और पेंसिल आदि ही ले जा सकते हैं।
पारदर्शी पानी की बोतल, सैनेटाइजर की छोटी शीशी और मास्क ले जा सकते हैं।
घड़ी, मोबाइल फोन समेत परीक्षा में उपयोग नहीं आने वाला सामान बैन रहेगा।
दिव्यांगों को ऐसे मिलेगी राहत

MP बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग या घायल छात्रों को कई राहत देने का फैसला किया है। इस दौरान दृष्टिहीन, मानसिक विकलांग और हाथ की हड्‌डी टूट जाने या हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ छात्रों को ये राहत मिलेंगी। ऐसे छात्र लिखने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। साथ ही उन्हें विषय चयन, अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कंप्यूटर या टाइप राइटर चयन की सुविधा दी जाएगी।

सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

फैक्ट फाइल

12वीं क्लास में 7 लाख 14 हजार 932 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे।
12वीं क्लास के लिए 3 हजार 586 केंद्र बनाए गए हैं।
287 संवेदनशील केंद्र हैं।
357 अति संवेदनशील केंद्र हैं।
सुबह 10 बजे से पेपर शुरू

परीक्षा शुरू होगी : 17 फरवरी 2022

अंतिम पेपर : 12 मार्च 2022

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.