ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM 21 अगस्त को 340 नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति बधाई पत्र संबोधित कर करेंगे प्रेरित

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में नवनियुक्त शिक्षकों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर अध्यापन में उत्कृष्टता और शिक्षा में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम भोपाल के भेल (बरखेड़ा) स्थित सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे होगा, इसमें सत्र 2023-24 में नवनियुक्त 5 हजार 580 शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मंत्री जनजातीय कार्य विभाग मीना सिंह और स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी किया जाएगा।

आठ बसों से शिक्षकों को किया रवाना

शिक्षा विभाग ने जिले के नवनियुक्त 340 शिक्षकों को रविवार को सुबह 11 बजे आठ विशेष बसों से भोपाल रवाना किया। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने विकासखंडवार बीईओ व संकुल प्राचार्य की जबाबदेही तय कर दी थी। शिवपुरी विकासखंड के 24 व कोलारस के 15 शिक्षक एक ही बस से रवाना हुए। पोहरी के 71 व खनियाधाना के 102 शिक्षक दो-दो बसों से गए। करैरा के 15 व पिछोर के 28 शिक्षक एक ही बस से रवाना हुए। नरवर के 41 व बदरवास के 44 शिक्षकों के लिए भी एक-एक बस की व्यवस्था की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.