ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेगूसराय में शॉट सर्किट से लगी आग

बिहार | बेगूसराय में शॉट सर्किट से लगी आग में 11 परिवारों के घर जलकर स्वाहा हो गए। अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना बीती देर रात की है। गांव में चीख पुकार मची हुई है क्योंकि सोई हालत में आग लगने से कोई कुछ भी नही बचा पाया।

बछवाड़ा थाना के चमथा पंचायत के वार्ड संख्या- 4 स्थित नंबर दियारे में मंगलवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से लग गयी इसमें 11 घर समेत लाखों की संपत्ति राख हो गई। अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सर्वप्रथम धरम सिंह के फूस के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते आग की तेज लपटें आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों के भीतर सो रहे लोगों ने बमुश्किल घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। अगलगी की इस घटना में लोगों के शरीर में पहनने के कपड़े के सिवा  कुछ भी नहीं बचा।

अगलगी के दौरान घरों में रखे रसोई गैस सिलेंडर फटने से हालात और अधिक भयावह बनी हुई थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार की सुबह तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार, सीओ वीणा भारती व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.