ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में कोरोना से दो मरीजों की मौत

पटना । बिहार में कोरोना के 159 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें अकेले पटना जिले में 25 संक्रमित मिले हैं। जबकि पूर्णिया में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 13 है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सात जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार से मंगलवार के बीच 142491 सैंपल की जांच की गई। रिपोर्ट के अनुसार बांका, गया, कैमूर, कटिहार, खगडिय़ा, लखीसराय, शिवहर में कोई भी नया संक्रमित नहीं मिला है।

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तो काफी कम हो गए हैं, लेकिन मरीजों की मौत का सिलसिला अब तक जारी है। मंगलवार को राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 159 मरीज पाए गए हैं। पटना में मंगलवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 406 हो गई है। वहीं एम्स पटना में सारण व भोजपुर के संक्रमित की इलाज के क्रम में मौत हो गई। एक मरीज 18 जनवरी से भर्ती था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.