ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश विरोधी गतिविधि सहित 60 से अधिक गंभीर अपराध करने वाला नक्सली पत्नी सहित गिरफ्तार

भोपाल। देश विरोधी गतिविधि, हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, लूट, डकैती और पुलिस पर हमला जैसे 60 से अधिक अपराधों में लिप्त कुख्यात नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव (63) को उसकी पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई (43) को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। दोनों को जबलपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने के दौरान पकड़ा गया है।

मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है। दोनों को मंगलवार को जबलपुर जिला न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। जहां एटीएस ने उन्हें पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत में लिया है।

एटीएस का दस्ता नक्सली दम्पत्ति को लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गया है। प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्य में कुल मिलाकर अशोक के विरुद्ध 83 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। वह प्रतिबंधित संगठन सीपीआइ (माओवादी) से जुड़ा से था।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि एटीएस को सोमवार को मंडला क्षेत्र में नक्सलियों के वरिष्ठ कैडर के आने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर एटीएस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा है।

अशोक गोलकुंडा तेलंगाना और उसकी पत्नी नारायणपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है। रेड्डी सीपीआइ (माओवादी) की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। वहीं, उसकी पत्नी रैमती उत्तर बस्तर क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार का कार्य जैसे माओवादी साहित्य, पर्चे, पम्पलेट, प्रेस विज्ञप्ति, बैनर, पोस्टर आदि को छपवाने और बांटने का काम संभालती थी।

अशोक रेड्डी का मुख्य कार्य क्षेत्र तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित रहा है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में नक्सल कैडर एवं नेटवर्क को मजबूत करने के कार्य में इन नक्सलियों के लिप्त होने पूरी संभावना है।

दोनों के विरुद्ध थाना एटीएस भोपाल में धारा 419 भारतीय दंड विधान, धारा 20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपितों से जुड़े अन्य नेटवर्क एवं माड्यूल की जानकारी पता की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.