ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुछ ही देर में पहुंचे वाले हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा सौंसर में 314 करोड़ से बनने वाले हनुमान लोक की आधारशिला रखेंगे

 सौंसर, छिंदवाड़ा। सौंसर तहसील के विश्व प्रसिध्द चामत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसांवली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचने वाले हैं। 314 करोड़ की लागत से हनुमान लोक निर्माण की आधारशिला रखेंगे। महाकाल उज्जैन की तर्ज पर बनने जा रहे हनुमान लोक के स्वरूप जानने क्षेत्र एवं प्रदेश के हनुमान भक्तों में उत्साह बना हुआ है। जामसांवली में हनुमान लोक निर्माण के बाद प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और तीर्थक्षेत्र के साथ पर्यटन स्थल बनेगा।

314 करोड़ की लागत से हनुमान लोक की आधारशिला रखेंगे सीएम

सौंसर के जाम सांवली हनुमान मंदिर में अलौकिक हनुमान लोक आकार लेने जा रहा है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड 314 करोड़ की लागत से करीब 30 एकड़ में इसका निर्माण करवा रहा है, जिसकी आधारशिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सुबह 11 बजे रखेंगे। हनुमान लोक के निर्माण की जिम्मेदारी एमके इंजीनियरिंग, भोपाल के जिम्मे है। यह वही कंपनी है, जो सलकनपुर धाम के विकास कार्य का काम देख रही है। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर 6 फेज में हनुमान लोक कॉरिडोर का काम होगा। फर्स्ट फेज में 35 करोड़ की लागत से कॉरिडोर का निर्माण होगा, जिसमें एंट्रेंस प्लाजा से हनुमान लोक तक का काम किया जाएगा।

कमल नाथ के गढ़ में ‘शिवराज’, बनाएंगे हनुमान लोक

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जामसांवली मंदिर पहुंचेगे। श्रीमूर्ति अभिषेक पूजन के पश्चात हनुमान लोक का भूमिपूजन करेंगे। जाकनारी के अनुसार हनुमान लोक के लिए पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित कुल परिसर क्षेत्रफल 30 एकड़ का होगा। जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार मराठवाड़ा वास्तुकला से प्रेरित रहेगा। भारतीय वास्तुकला की अलग-अलग संस्कृति देखने को मिलेगी। इस प्रवेश द्वार में ही पैदलयात्री, ई वाहन एवं आपातकालीन निकास के प्राविधान की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य प्रांगण में बाल हनुमान की कहानी का चित्रण किया जाएगा। मंदिर प्रशासन कार्यालय एवं भगवान हनुमान की भित्तिचित्रों और मूर्तियों वाली दीवार महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित की जाएगी। मंदिर संस्थान अध्यक्ष धीरज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर समिति एवं प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। हनुमान लोक का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री एवं नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

जामसांवली में हनुमान लोक निर्माण से प्रदेश और देश के हनुमान भक्तों की आस्था बढ़ेगी

पूर्व मंत्री नाना भाउ मोहोड़ का कहना है कि जामसांवली में हनुमान लोक निर्माण से प्रदेश और देश के हनुमान भक्तों की आस्था बढ़ेगी। श्री मोहोड़ ने हनुमान भक्तों और क्षेत्र की जनता से इस पल के साक्षी बनने उपस्थित रहने की अपील की।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विशेष हेलीकाप्टर से सुबह 10 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे यहां भी 11 बजे जाम सांवली हनुमान मंदिर प्रांगण में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे यहां जाम सांवली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भी 314 करोड़ की लागत से बन रहा है हनुमान लोक की आधारशिला रखेंगे।यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 11:35 पर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे जहां 11:50 पर वह इमली खेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा छिंदवाड़ा शहर में रोड शो करेंगे वहीं 3:15 पर एसएएफ ग्राउंड के हेलीपैड से बैतूल जिले के लिए रवाना होंगे।

ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था

मुख्यमंत्री की कार्यक्रम के दौरान सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक छिंदवाड़ा शहर में भारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिदिवस आवागमन करने वाले हल्के वाहनों / बस हेतु डायवर्सन व्यवस्था सिवनी रोड से आने वाले वाहन सिवनी रोड से आने वाले वाहन सिवनी रोड चौपाल सागर तिराहा कुसमैली मंडी – खापाभाट तिराहा घरमटेकड़ी पीजी कालेज पीजी कालेज तिराहा- सत्यम शिवम – कालोनी खजरी चौराहा एसएएफ गेट सर्किट हाउस तिराहा मार्ग का उपयोग – कर सत्कार तिराहा एवं परासिया की ओर जा सकेंगे।

बायपास से सब्जी मंडी मार्ग का उपयोग कर छिंदवाड़ा पहुचेंगे

नरसिंहपुर रोड से आने वाले वाहन नरसिंहपुर रोड- खापाभाट तिराहा-खापाभाट बस्ती – धरमटेकड़ी-पीजी कालेज रोड तिराहा सत्यम शिवम कालोनी खजरी चौराहा- एसएएफ गेट सर्किट हाउस तिराहा मार्ग का उपयोग कर सत्कार तिराहा एवं परासिया – की ओर जा सकेंगे।नागपुर रोड से छिंदवाड़ा की ओर आने वाली बसे लिंगा रिंग रोड बायपास का उपयोग कर खूनाझिर रिंग रोड सर्किल रोहना बायपास पोआमा रिंग रोड सर्किल से परतला छिंदवाड़ा मार्ग का उपयोग कर छिंदवाड़ा पहुचेंगे।नागपुर रोड से छिंदवाड़ा की ओर आने वाले चौपहिया / दोपहिया वाहन लिंगा रिंग रोहना रिंग रोड रोड बायपास का उपयोग कर खूनाझिर रिंग रोड सर्किल – रोहना बायपास से गौरेया बायपास से सब्जी मंडी छिंदवाड़ा मार्ग का उपयोग कर छिंदवाड़ा पहुचेंगे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.