ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पशुओं से बचने के लिए घर के छप्पर से टकराया बाइक सवार किसान लोहे की चादर से कट गई गर्दन – Vidisha News: Vidisha News: पशुओं से बचने के लिए घर के छप्पर से टकराया बाइक सवार किसान लोहे की चादर से कट गई गर्दन

बेगमगंज। सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण आए दिन भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है। एक भीषण और दर्दनाक घटना बेगमगंज तहसील के ग्राम खजुरिया गोसाई निवासी बाइक सवार एक किसान के साथ हुई। सड़क पर चलते वक्त पशुओं के झुंड से बचने में बाइक सवार किसान एक घर के छप्पर में लगी लोहे की चादर से टकरा गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई। उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

सुल्तानगंज थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि खजुरिया गोसाई निवासी 40 वर्षीय किसान पुष्पेंद्र सिंह राजपूत पिता सुमर सिंह राजपूत मंगलवार को सुल्तानगंज का हाट बाजार होने के कारण सामान खरीदने आया था। किसान लौटकर वापस गांव जा रहा था।

अधिक रक्तस्त्राव होने से गई जान

मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सड़क पर पशुओं के झुंड होने से उसने बाइक एक तरफ मोड़ी तो गांव के शिवलाल अहिरवार नामक व्यक्ति के घर के छप्पर में जा टकराया। छप्पर में लोहे की चादर बाहर निकल रही थी, जिससे उसकी गर्दन कट गई। अधिक रक्तस्राव होने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों को सौंप दिया शव

मृतक के एक पुत्र और पुत्री है। बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम सुल्तानगंज अस्पताल में कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.