ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रक की टक्कर से चालक की मौके पर मौत कार में फंसे 2 अधिवक्ताओं राहगीरों ने निकाला

मंडला। मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और मंडला-जबलपुर व्हाया निवास मार्ग में लगातार सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं। गुरुवार को निवास-मंडला मार्ग के बीच तरवानी घाट पर एक ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में मौके पर ही कार चालक की मौत हो गई। दो अन्य कार सवार वाहन के अंदर ही फंसे रहे।

कार में चालक के अलावा दो अधिवक्ता सवार थे। घटनास्थल से गुजरने वालों की मदद से घंटों बाद वाहन में फंसे अधिवक्ताओं को बाहर निकालने में सफलता मिल पाई। दोनो अधिवक्ताओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए देर शाम तक मृतक कार चालक का नाम पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही टिकरिया पुलिस और एम्बूलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सबसे पहले निवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने घायल अधिवक्ताओं का प्राथमिक इलाज किया। दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

न्यायालय के कार्य से जा रहे थे निवास

टिकरिया थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि मंडला मुख्यालय निवासी अधिवक्ता मुकेश श्रीवास्तव पिता राम गोपाल (50) और उनके जूनियर अधिवक्ता विनोद गोंटिया पिता रामा प्रसाद और कार चालक तीनों न्यायालय के कार्य से मंडला से निवास की ओर आ रहे थे। मंडला की ओर एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान तरवानी घाट पर दोनो वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गई।

दो लोग कार में ही घायल अवस्था में फंसे रहे, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई। निवास पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही निवास पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.