ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जबलपुर के मेडिकल कालेज में रैगिंग के आरोपित छात्रों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना

जबलपुर। छात्रावास क्रमांक दो में जूनियर छात्रों की रैगिंग लेने के मामले में आरोपित चार छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। एंटी रैगिंग कमेटी की अनुशंसा पर यह कार्रवाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई। आरोपित छात्रों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य डा. परवेज सिद्की ने बताया कि आरोपित छात्रों को कमेटी के समक्ष तलब किया गया था, जहां उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की। जिसके बाद एक माह के निलंबन व जुर्माने का निर्णय लिया गया। आरोपितों को पहले ही छात्रावास से निष्कासित किया जा चुका है। आरोपितों को चेतावनी दी गई है कि घटना की पुनरावृत्ति होने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम चरण में शामिल हुए 20 हजार 13 विद्यार्थी

ओलंपियाड परीक्षा 2023-24 की प्रथम चरण परीक्षा का आयोजन 9 विकासखंडों के 63 केंद्रो में आयोजित की गई। जिसमें जिसमें कक्षा दूसरी से लेकर आठवीं तक 20 हजार 13 परीक्षार्थी शामिल रहें। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर सरल था। सवाल बड़े ही रोचक थे। जैसे एक क्रिकेट मैच में सचिन ने 69 रन बनाए और महेंद्र सिंह धोनी ने 52 रन बनाए तो दोनाें ने कुल मिलाकर कितने रन बनाए।

विद्यार्थियों ने कहा पेपर था सरल

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी विषयों से संबंधित पूछे गए। डीपीसी योगेश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा कौशल का परिचय दिया। उनके चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास नजर आया। ओलंपियाड में चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.