ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आईटीआई इंदौर में एक दिवसीय रोजगार मेला आज

इंदौर। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (रोजगार मेला) का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंदौर और पीथमपुर की लगभग 10 कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आवेदकों का साक्षात्कार के पश्चात रोजगार हेतु चयन किया जाएगा।

चयनित आवेदकों को 8 से 15 हजार रुपये की राशि स्टायपंड के रुप में मिलेगी। इस रोजगार मेले में आईटीआई डिप्लोमा, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष होना चाहिए। रोजगार मेले में आने वाले सभी आवेदक छात्रों को अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा सहित अन्य दस्तावेज लाना होंगे। अप्रेंटिसशिप हेतु भर्ती अप्रेंटिसशिप नियम एवं कंपनियों के शर्तों के अनुसार ही की जाएगी।

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी तरह का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आने वाले अभ्यर्थियों के बैठने के लिए कुर्सियां अन्य इंतजाम किए गए हैं इसके अलावा पेयजल का प्रबंध भी किया गया है। रोजगार मेला में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को रिज्यूम तैयार करने का तरीका भी बताया जाएगा। इसके अलावा उनको रोजगार के अन्य विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले 1 महीने से इंदौर शहर में लगातार आईटीआई और अन्य संस्थाओं के माध्यम से रोजगार में लेकर आयोजन किया जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। इसके अलावा स्वरोजगार मेला भी कई बार आयोजित किया गया है जिसमें जो युवा उद्यमी बनना चाहते हैं उन्हें बैंक लोन के माध्यम से राशि भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.