ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सारा अली खान के साथ रोमांस करते दिखेंगे कार्तिक आर्यन? ‘आशिकी 3’ को लेकर आया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड को बिग हिट्स देने के बाद बेहतरीन एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों कबीन खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है। इसके बाद कार्तिक के हाथ एक बड़ी फिल्म लगने वाली है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ के लिए कार्तिक आर्यन का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा फिल्म से लीड रोल के लिए बातचीत की जा रही है। फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने आकांक्षा से संपर्क किया है।लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं सारा

खबरें ये भी आ रही हैं कि इस फिल्म में सारा अली खान लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं। अनुराग की प्लानिंग के हिसाब से कार्तिक और सारा को फिर से स्क्रीन पर एक साथ लाया जाएगा। कार्तिक और सारा अपने रिलेशन को लेकर पहले काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। सारा की एक्टिंग से अनुराग भी काफी इंप्रेस हैं। फिल्म ‘लव आज कल’ में सारा और कार्तिक की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन अभी तक भट्ट परिवार ने सारा के नाम पर कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने सारा अली खान को फिल्म के लिए काफी सीक्रेट रखा है।

आशिकी 3 में सारा और कार्तिक का रोमांस

बता दें कि हाल ही में एक पार्टी में सारा और कार्तिक लंबे समय के बाद एक साथ दिखाई दिए थे। दोनों ने इस दौरान एक-दूसरे को गले भी लगाया था। दरअसल, एक वक्त था, जब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के प्यार के चर्चे हर तरफ हो रहे थे। दोनों अक्सर एक साथ दिखाई देते थे। लेकिन कुछ समय के बाद ही इस कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद से दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आशिकी 3 में सारा और कार्तिक आशिकी करते दिखाई देते हैं या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.