ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगर पंचायत लौरिया के चुनाव की तैयारी हेतु वार्ड के प्राकलन प्रकाशित।

लौरिया | पश्चिम चंपारण | नगर पंचायत लौरिया के वार्ड का परिसीमन एवं गठन के साथ वार्ड के प्राकलन का प्रकाशन किया जा चुका है। आपत्ति की प्राप्त की तिथि 11 फरवरी से 24 फरवरी तक निर्धारित है। वहीं आपत्ति का निष्पादन 13 फरवरी से 26 फरवरी तक की तिथि निर्धारित है। इधर नगर पंचायत लौरिया में 14 वार्ड में पूर्व के पकड़ी मरहिया पंचायत के 7 वार्ड तथा पूर्व के लौरिया पंचायत के 7 वार्ड मिलाकर गठन किया गया है। जबकि पूर्व में लौरिया पंचायत में 14 वार्ड तथा पकड़ी मरहिया पंचायत में 13 वार्ड थे।
वार्ड गठन में सबसे छोटी वार्ड 11 है जिसमें 986 मतदाता है। तथा सबसे बड़ी वार्ड 4 बनाया गया है जिनमें 1874 मतदाता हैं।
गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर पंचायत लौरिया के वार्ड एक ढढवा जो पूर्व में पकड़ी मरहिया पंचायत था जिसमें कुल 1149 मतदाता बनाएं गया है। जिसकी चौहद्दी उत्तर में सिकरहना नदि दक्षिण में NH-727 पुरब में धांगड टोली, पशिचम में सिसवनिया है। नगर पंचायत का वार्ड एक मरहिया पंचायत के 1 और 2 वार्ड को जोड़ कर बनाया गया है।
नगर पंचायत के वार्ड 2 में कुल 1661मतदाता बनाए गए हैं। जिनमें मरहिया पंचायत के वार्ड 3 और 4 को जोड़ा गया है।
इसकी चौहद्दी उत्तर में सिकरहना नदि, दक्षिण में नंदनगढ़ मार्ग, पुरब में चीनी मिल का पश्चिम दिवार,तथा पश्चिम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदनगढ़ बनाए गए हैं।वार्ड 3 में कुल 1569 मतदाता बनाए गए हैं जिनमें लौरिया पंचायत के 9, 5 तथा 6 को जोड़ कर बनाया गया है। इसकी चौहद्दी उ में बौद्ध स्तुप, दक्षिण में तुर्कही नाला, पुरब में भर टोली का पश्चिम भाग, पश्चिम में लौरिया चीनी मिल का पुरबी भाग है।
वार्ड 4 में कुल 1874 मतदाता बनाए गए हैं जिसमें लौरिया पंचायत के वार्ड 7 एवं 8 को जोड़ कर बनाया गया है। जिसका चौहद्दी उत्तर में सिकरहना नदी, दक्षिण में मुख्य तुरकाह नाला, पुरब में राजकीय मध्य बालक विद्यालय, लौरिया पश्चिम में बगहा मुख्य पथ।
वार्ड 5 में कुल 1713 मतदाता बनाएं गया है। जिसमें लौरिया पंचायत के 10 एवं 11 को जोड़ कर बनाया है। जिसका चौहद्दी उत्तर में साहु जैन, दक्षिण में माली टोला, पुरब में बेलवा पंचायत का सीवान, तथा पश्चिम में प्राथमिक विद्यालय संस्कृत लौरिया है। वार्ड 6 में कुल 1517 मतदाता बनाए गए हैं, जिनमें लौरिया के 12 वार्ड को जोड़ कर बनाया गया है। उत्तर में शिवमन्दिर, दक्षिण में कुंआ बीजेनद् प्रसाद का, पुरब में बेतिया रोड पश्चिम में पोखरा मिश्रटोला का निर्धारित है।
वार्ड 7 में लौरिया के 13 वार्ड को जोड़ कर बनाया गया है। जिसमें 1394 मतदाता बनाए गए है।
चौहद्दी उत्तर में तुरकाहा नाला, दक्षिण में आतमा राम चौक, पुरब में थाना रोड संस्कृत पश्चिम में पासी टोला का पुर्बी भाग।
वार्ड 8 में कुल 1669 मतदाता बनाए गए हैं।
वार्ड 12 मे 1712 मतदाता बनाए गए हैं जिसमें मरहिया पंचायत के 9 एवं 10 को जोड़ कर बनाया गया है। चौहद्दी उत्तर में पडरौन दक्षिण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरहिया पुरब बिरती टोला पश्चिम में फुलवरिया है।
वार्ड 13 में कुल 1669 मतदाता है जिनमें लौरिया पंचायत के वार्ड 11और 12 को जोड़ा गया है। चौहद्दी उत्तर में मुख्य तुरका नाला दक्षिण में छोटी नहर पुरब में लौरिया मरहिया मुख्य मार्ग पश्चिम में पडरौन का पु सड़क है।
वार्ड 14 में कुल 1215 मतदाता बनाए गए हैं जिनमें लौरिया पंचायत के वार्ड 13 एवं 14 को जोड़ कर बनाया गया है। चौहद्दी उत्तर में लौरिया थाना दक्षिण में जिरीयाबांध का पुर्बी भाग पुरब में जिरीया बंगाली स्थान पश्चिम में पोखरा पासी टोला है।
यह जानकारी बीडीओ आदित्य
दीक्षित द्वारा दिए गए तथा बताए की आपत्ति हेतु 24 फरवरी तक समय निर्धारित है। आपत्ति का निष्पादन 26 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत लौरिया के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुका है। दावेदार प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान भी शुरू हो चुका है। वहीं नगर पंचायत लौरिया के चुनाव में दो जनप्रतिनिधियों के शक्ति परीक्षण में अपने अपने समर्थकों को क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुटते देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.