ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाक गेंदबाज Shadab Khan ने जीता करोड़ों भारतीय फैन्स का दिल जमकर हो रही तारीफ

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया महामुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। पल्लेकेले में लगातार हो रही बारिश के चलते पाक टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतर सकी। बाबर आजम एंड कंपनी की ओर से गेंदबाजी में शादाब खान महंगे साबित हुए लेकिन बीच मैदान पर उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने करोड़ों भारतीय फैन्स का दिल जीत लिया।

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत की पारी शुरु में ही लड़खड़ा गई लेकिन बाद में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने बल्ले से खूब रंग जमाया। पाकिस्तान गेंदबाज शाहीन शाह की गेंदो ने कहर बरपाया। एक अन्य बालर शादाब खान महंगे साबित हुए, लेकिन बीच मैदान पर वह अपने एक कारनामें से करोड़ों भारतीय फैन्स की खूब वाहवाही लूटी।

शादाब ने जीता भारतीय फैन्स का दिल

दरअसल, भारतीय पारी के दौरान ईशान किशन के साथ मिलकर बल्ले से धमाल मचा रहे हार्दिक पांड्या के जूते के फीते खुल गए। भारतीय स्टार ऑलराउंडर पांड्या अपने फीतों को बीच मैदान पर बैठकर बांधने की कोशिश करते दिखाई दिए। ग्लव्स की वजह से हार्दिक को फीते बांधने में दिक्कत आ रही थी।

हार्दिक को फीते बांधने में हो रही परेशानी को देखते हुए शादाब खान आगे आए। शादाब ने बीच मैदान में हार्दिक के जूते के फीते बांध दिए। शादाब की यह अदाकारी सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स को काफी रास आ रही है और पाकिस्तान के ऑलराउंडर की जमकर तारीफ हो रही है।

बारिश की भेंट चढ़ा मैच

बहुप्रतिक्षित चिरप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया महामुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 266 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से ईशान किशन ने 82 और हार्दिक पांड्या ने 87 रन की दमदार पारी खेली। बांकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल बुरी तरह से फ्लॉप रहे। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट झटक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.