ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वाहन चेकिंग के दौरान मिले कुल 11 लाख एक हजार, आठ सौ रुपए

जांजगीर -चांपा। जिला पुलिस द्वारा ग्राम करूमहू लीलागर नदी पुलिया के पास नेशनल हाईवे में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मोहम्मद यूसुफ उम्र 37 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा के कब्जे से कार में बैग में रखे कुल 11 लाख 1 हजार 800 रुपए नगदी मिला। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर नगदी रकम को भादवि की धारा 102 के तहत जप्त कर, जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेजी जा रही है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा जाएगी।
जिला पुलिस द्वारा आगामी विधान चुनाव व्यवस्था को दृष्टि गत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कारवाई, संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग की जा रही थी इसी क्रम में ग्राम करूमहू लीलागर नदी पुलिया के पास नेशनल हाईवे में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।

वाहन चेकिंग के दौरान बिलासपुर की ओर से अकलतरा की ओर आने वाली कार ग्रैंड विटारा नंबर सीजी 11/ 4933 को रुकवा कर चेक किया गया जिसमें चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति बैठे पाए गए तथा चालक के पास रखे गए काला रंग की बैग को चेक करने पर उसमें काफी मात्रा में 500 रुपए 100, 200 ,50 एवं 10 के कुल 11लाख रुपए नगदी मिला। जिसके संबंध में मोहम्मद यूसुफ सौदागर से राशि जब्त की गई।

निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से पूछताछ कर उक्त नगदी रकम रखने के संबंध में धारा 91द,प्र,सं का नोटिस दिया गया जो उक्त नोटिस पर ही स्वयं लिखित दिया कि मेरे पास रखे गए रुपए के संबंध में कोई वैध दस्तावेज बिल एवं हिसाब नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.