ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महासमुंद में खेत देखने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

महासमुंद।  छत्‍तीसगढ़ के महासमुंंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेका में खेत देखने गए ग्रामीणों पर भालुओं ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों के शोर शराबे से भालू मौके से भाग निकला। भालू के हमले से एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है, जहां उपचार जारी है।

वम अमले के अनुसार पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम टेका में जंगल से लगे खेत में फसल देखने दो व्यक्ति गए थे। तभी वहां उपस्थित भालूओं ने दोनों ग्रामीणों पर धावा बोल दिया। हमले में ग्रामीण राजकुमार भोई 43 निवासी टेका की मौत हो गई, जबकि बैसाखू बरिहा 42 वर्ष निवासी टेका गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर मचाने के बाद भाग निकले भालू

वहीं खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर भालू मौके से भाग गए। 108 की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया। जहां घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

प्रत्यक्षदशियों की मानें तो एक भालू और दो शावक ने ग्रामीणों पर हमला किया है। पिथौरा वन विभाग के अनुसार उक्त घायल व्यक्ति को हजार रुपये और मृतक के आश्रित स्वजन को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.