ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दूसरी बार बढ़ाया गया महू-पटना स्पेशल ट्रेन का संचालन, सितंबर के अंत तक चलेगी

इंदौर महू से पटना के बीच में शुरू की गई स्पेशल ट्रेन का संचालन दूसरी बार बढ़ाया गया है। मई के आखिरी सप्ताह में शुरू की गई स्पेशल ट्रेन जून तक चलनी थी, लेकिन पश्चिम मध्य रेलवे ने इसका परिचालन अगस्त तक बढ़ा दिया था। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने इसका परिचालन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

पश्चिम रेलवे ने महू से पटना के बीच ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में शुरू की गई स्पेशल ट्रेन का संचालन सितंबर तक बढ़ाते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। शुरुआत से ही इस ट्रेन में वेटिंग रही है। इंदौर से चलाई गई सभी स्पेशल ट्रेनों को बंद कर दिया गया है, लेकिन महू-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा दिया गया है। प्रत्येक शुक्रवार को महू से सुबह 4.05 बजे ट्रेन चलकर 4.29 बजे इंदौर ठहराव देकर पटना के लिए रवाना होगी।

अगले दिन शनिवार को सुबह 3.45 बजे ट्रेन पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शनिवार को सुबह 7.10 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 7 बजे महू पहुंचेगी। इंदौर से इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार, बुधवार को भी पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलती है।

दोनों तरफ से चार चक्कर लगाएगी ट्रेन

महू-पटना-महू स्पेशल ट्रेन सितंबर माह में दोनों तरफ से चार चक्कर लगाएगी। गाड़ी संख्या 09343 महू-पटना स्पेशल ट्रेन इंदौर से 8, 15, 22, 29 सितंबर को रवाना होगी। जबकि गाड़ी संख्या 09344 पटना-महू स्पेशल ट्रेन 9, 16, 23, 30 सितंबर को चलेगी। ट्रेन में दोनों तरफ से तीनों श्रेणियों में अभी सीटें खाली हैं। देरी से परिचालन समय बढ़ाने की घोषणा होने से सीटें खाली दिख रहीं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.