ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिकवाली के दबाव से चांदी 1050 रुपये टूटी, सोना भी घटा

इंदौर। शेयर मार्केट में फिर मजबूती आने के कारण बड़े निवेशकों का रुझान इसमें बढ़ने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में कई छोटे और बड़े निवेशकों की बिकवाली बढ़ गई है, जिससे कामेक्स पर सोना आठ डालर टूटकर 1938 डालर प्रति औंस और चांदी 28 सेंट घटकर 24 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इधर, भारतीय बाजार में फिलहाल कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है। वहीं, विदेशी मंदी के कारण इंदौर में भी सोना कैडबरी आंशिक घटकर 60600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1050 रुपये घटकर 73300 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी फिलहाल खरीदार बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। कामेक्स सोना ऊपर में 1938 तथा नीचे में 1932 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.00 व नीचे में 23.48 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 60600 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60850 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55740 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 60675 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73300 रुपये, चांदी टंच 73500 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73600 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 74350 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60950 रुपये तथा सोना रवा 60900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं चांदी चौरसा 73600 रुपये तथा चांदी टंच 73700 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.