ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान की बांग्लादेश पर आसान जीत 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

एशिया कप 2023, सुपर-4 राउंड के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 38.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाये। पाकिस्तान ने 39.3 ओवरों में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरुरी 194 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। अब पाकिस्तानी टीम सुपर राउंड में भारत और श्रीलंका के साथ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा।

पाकिस्तान की पारी

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमान ने तेज शुरुआत की, लेकिन फखर जमान सिर्फ 20 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गये। उसके बाद कप्तान बाबर आजम भी कुछ खास नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर बोल्ड हो गये। लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज इसका ज्यादा लाभ नहीं उठा सके, क्योंकि मोहम्मद रिजवान ने टिककर खेलते हुए 79 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाये। दूसरी ओर इमाम उल हक ने भी पूरा साथ निभाया और 84 गेंदों पर 78 रन बनाए। जीत का लक्ष्य कम होने की वजह से पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कोई रिस्क नहीं लिया और बांग्लादेशी गेंदबाजों को ज्यादा विकेट लेने के मौका नहीं दिया। इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान की पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 39.3 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 194 रन बना लिए। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और मेंहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट झटके।

बांग्लादेश की पारी

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मेहंदी हसन मिराज़ खाता खोले बिना पैवेलियन लौट गये। बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकर रहीम ने 87 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने 57 गेंदों पर 53 रनों का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज पाकिस्तानी तेज गेंदबादों के सामने टिक नहीं पाए। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नसीम ने बांग्लादेश के 3 खिलाड़ियों को आउट किया। इस मैच में शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और इफ्तिखार अहमद को 1-1 विकेट मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.