ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्राह्मण महासभा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर जताया विरोध, कार्रवाई नहीं होने पर विरोध की चेतावनी

सबलगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए विरोध दर्ज कराया है। संगठन के जिला अध्यक्ष रामअवतार मुदगल ने प्रेस नोट जारी कर कहा, कि एक उन्हीं की पार्टी का एक सिरफिरा नेता ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों के लिए अमर्यादित टिप्पणी करता है और भजपा इतनी बड़ी घटना पर चुप्पी साध ली है।

ब्राह्मण समाज में रोष

रामअवतार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहन बेटियों की बात तो करते हैं, पर ब्राह्मण समाज की बेटियों पर उनके ही सजातीय बंधू ने अभद्र टिप्पणी की और मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध ली है। इससे ब्राह्मण समाज में रोष है और आगामी विधानसभा में जिले की सभी छह सीटाें पर भाजपा का विरोध किया जाएगा।

चुनाव में विरोध की चेतावनी

रामअवतार मुदगल ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी नेता और कैलारस जनपद के पूर्व अध्यक्ष रामलखन धाकड़ के बेटे ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। ऐसे अपराधी पर संपूर्ण जिले का ब्राह्मण समाज रासुका कार्रवाई एवं घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग करता है। यदि अपराधी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. परशुराम सेना संपूर्ण जिले और प्रदेश भर में भाजपा का विरोध करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.