ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हर दुकानदार रोजी के इन नियमों का करे पालन, बनी रहे बरकत, नोटों से भरा रहेगा गल्ला

नई दिल्ली। हर दुकानदार इस उम्मीद के साथ रोज दुकान खोलता है कि उसका बिजनेस अच्छा होगा और दिन का आखिरी में वह अच्छी कमाई करते हुए घर जाएगा। जिन लोगों की दुकान है, उनको रोजी से जुड़ी कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है। धर्म ग्रंथों में इस बारे में बताया गया है।

उज्जैन में वर्षों से ज्योतिषाचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे पं. प्रभु दयाल दीक्षित ने बताया कि एक दुकानदार के लिए रोजी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोजी का जितना ख्याल रखा जाएगा, उतनी बरकत बनी रहेगी और कभी धन की कमी नहीं होगी।

दुकान का शटर एक बार खुल जाए, तो उसे दुकान मंगल (बंद) करते समय ही बंद करें। कुछ दुकानदार ऐसा करते हैं कि सुबह दुकान खोलने के बाद दोपहर में शटर बंद कर देते हैं और शाम को फिर खोल लेते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। मान्यता है कि ऐसा करने से रोजी नाराज होती है।

इसी तरह पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि दुकान हो या ऑफिस, इन नियमों का पालन सब दूर किया जाना चाहिए। ऑफिस में अपनी कुर्सी पर बैठकर कुछ ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जो धर्मसम्मत न हो।

आज के दौर में गल्ले या ऑफिस में अपनी कुर्सी पर बैठकर अश्लील वीडियो देखना भी पाप के समान है। इससे मन में बुरे विचार आते हैं।

दुकान या ऑफिस में पैर लंबे रखकर नहीं बैठना चाहिए। खासतौर पर शाम को। यह अशुभ माना गया है। जिस तरह घर में सुबह शाम झाड़ू लगाई जाती है, उसी तरह दुकान या ऑफिस में भी सफाई होना चाहिए।

दुकान और ऑफिस में भी सुबह-शाम भगवान को दीपक तथा अगरबत्ती लगाने से बरकत बनी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.