झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, इन जगहों पर बारिश होने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है। दोपहर के बाद शाम को और फिर रात भर रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश और हवाओं ने राजधानी का पारा भी गिरा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आज और कल बादल बरसेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा बना रहेगा। दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों पर अगले 2-3 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.