ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेलपत्र ताेड़ रहे बालक व इलेक्ट्रिशियन की करंट से मौत

बालाघाट। कुछ लोगों के लिए रविवार का दिन काल बनकर आया। कोतवाली तथा रूपझर थाना क्षेत्र में विद्युत करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में सुबह पूजा के लिए बेल पत्र छत पर चढ़ा एक बालक पास से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है।

छत में जाकर देखा तो बालक छत की दीवार से लटका हुआ था

वार्ड क्रमांक-दो आरा मशीन गली में उस समय चीख पुकार मच गई, जब कुछ लोगों ने सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी एससी गोलदार के घर की छत पर 12 वर्षीय बालक को बेसुध देखा। जब छत में जाकर देखा गया तो बालक छत की दीवार से लटका हुआ था और वह छत से गुजर रही विद्युत तार को पकड़े हुए था। ये देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई।

बालक मूलत: कटंगी का निवासी था

बालक की शिनाख्त मोक्ष पिता अनिल अगाशे के रूप में हुई है। बालक मूलत: कटंगी का निवासी था। वह बालाघाट के वार्ड क्रमांक-दो पंप हाउस गली में अपने नाना-नानी के घर रहता था। वह शहर के दादाबाड़ी स्कूल में कक्षा नवमीं का छात्र था। लोगों ने बताया कि मकान के पास बेल पत्र का पेड़ है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बालक बेल पत्र तोड़ने छत पर चढ़ा होगा और विद्युत करंट की चपेट में आ गया। कोतवाली पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।

पुलिस व बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा

बालक को बिजली के तार से चिपका हुआ देखने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली से पुलिस को भटेरा पहुंचने में दो घंटे लग गए। इतना ही नहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए सूचना दी थी, लेकिन विभागीय अमला भी देर तक मौकास्थल नहीं पहुंचा, जिसके लाेगों में आक्रोश भी देखा गया। वार्ड पार्षद योगराज कारो लिल्हारे ने बताया कि घटना के बहुत देर बाद तक पुलिस यहां पहुंची। जबकि कोतवाली महज कुछ दूरी पर ही है। बताया गया कि घर से सटकर ही बिजली तार बिछाया गया है, जिसे लेकर पार्षद सहित अन्य लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत

करंट से रविवार को ही दूसरी घटना जिले के रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दलदला से भी सामने आई। यहां रहने वाले ओमप्रकाश बिसेन ने घर में पानी की मोटर लगवाने के लिए इलेक्ट्रिशियन नागेश पिता पूरनलाल राणा उम्र-35 वर्ष को बुलाया था। काम करते वक्त नागेश करंट की चपेट में आ गया और करंट लगने से दूर छिटक गया। विद्युत करंट लगने के बाद नागेश को निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.