ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रिंसिपल ने कड़कती धूप में छात्र को घंटों खड़े रखा, तबीयत बिगड़ने पर हुई मौत

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक छात्र को प्रिंसिपल ने ऐसी सजा सुनाई, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, एक छात्र को प्रिंसिपल ने धूप में खड़े रहने की सजा सुना दी। छात्र काफी देर तक धूप में खड़ा रहा। इस दौरान छात्र की तबीयत बिगड़ गई। जब छात्र स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकला तो उसकी रास्ते में तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद छात्र की मौत हो गई।

जानिए क्या है मामला? 
मामला जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र का है, यहां सेमरहू गांव का निवासी आयुष सरोज (16) बंधवा बाजार स्थित कंजन बालिका इंटर कालेज में दसवीं का छात्र है। छात्र शनिवार को भी हर रोज की तरह साइकिल से स्कूल गया था। बताया जा रहा है कि कॉलेज में किसी बात को लेकर प्रिंसिपल ने आयुष को धूप में एक घंटे खड़े रहने की सजा दे दी। छात्र आयुष काफी देर तक वहीं पड़ खड़ा रहा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

ऐसे में छुट्टी होने पर वह साईकिल से घर के लिए निकला। रास्ते में हालत खराब होते ही आयुष रोड के किनारे स्थित एक व्यक्ति के घर पर लेट गया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन छात्र को लेकर मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बंधवा बाजार में शव रखकर रोड जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों का शांत कराया। छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या कहती है पुलिस? 
इस बारे में मछलीशहर के क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि दसवीं में पढ़ने वाले छात्र की घर जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधक पर धूप में घण्टो खड़ा कराने की वजह से मौत होने का आरोप लगाया है। परिजनोंं ने प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.