ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम के ही सामने भिड़ गए नेता, लाडली बहना सम्मेलन में हुआ विवाद, जानें किस बात पर हुई नाराजगी

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर पहुंचे। वे यहां आयोजित लाडली बहना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान पार्टी के नेताओं का सीएम के सामने स्टेज पर विवाद हो गया। विवाद कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ। जिसेके बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेद प्रकाश शर्मा और पूर्व मंत्री इमरती देवी की नाराजगी सामने आई है।

 स्टेज पर पहुंचे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वेद प्रकाश शर्मा स्टेज पर कुर्सी न मिलने से नाराज हो गए। इस दौरान ऊर्जा मंत्रई ने उनको मनाने की कोशिश की लेकिन वह फिर भी नहीं माने और नाराज होकर स्टेज से नीचे उतर गए। हालांकि थोड़ी देर बाद वह स्टेज पर बापस लौट आए। उधर पूर्व मंत्री इमरती देवी को भी स्टेज पर बैठने की जगह नहीं मिली। जिसे देख मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें सीट दिलाई। नेताओं की नाराजगी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें फूलबाग मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में सीएण शिवराज पहुंचे थे। यहां उन्होंने 1 करोड़ 31 लाख लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1269 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने ग्वालियर में 380 करोड़ के 23 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम पार्टी के नेता मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.