ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पिछोर विधायक का महिलाओं पर विवादित बयान वायरल, आप महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- यह शर्मनाक है

शिवपुरी। इंटरनेट मीडिया पर महिलाओं को लेकर वायरल हो रहे पिछोर विधायक केपी सिंह के बयान पर आप पार्टी मुखर हो गई है। आम आदमी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष ने केपी सिंह के बयान को शर्मनाक बताया है। दूसरी ओर केपी सिंह ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने बयान पर माफी भी मांगी है।

पिछोर विधायक केपी सिंह पिछोर में अपने समर्थकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में विचार विमर्श कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने समर्थकों के बीच तमाम उदाहरण देते हुए यहां तक कह दिया था कि पति बुजुर्ग हो तो महिला उसके सामने दूसरे व्यक्ति को बुलाती है और वह कुछ नहीं कर पाता है। इस कथन पर आप पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर ने एक बायान जारी किया है।

महिला पर गंदी टिप्पणी- केपी सिंह

वीडियो पर जारी इस बयान में मनीक्षा यह कह रही हैं कि केपी सिंह पिछले छह बार के विधायक हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि आप अभी तक जिन महिलाओं को अपनी भाभी, भतीजी, बेटी बनाकर अभी तक उनसे वोट लिए। अब, जब समय आया तो उनके लिए इतनी ज्यादा गंदी टिप्पणी करते हैं। मनीक्षा कह रही हैं कि कांग्रेस को इनके नाम पर सोचना चाहिए। बयान के माध्यम से मनीक्षा का कहना है कि इससे पहले पिछोर की जनता को और सबसे पहले महिलाओं को केपी सिंह के खिलाफ होना चाहिए।

केपी सिंह ने मांगी माफी

दूसरी ओर एक अन्य वीडियो केपी सिंह ने जारी किया है। इस वीडियो में केपी सिंह यह कह रहे हैं कि इंटरनेट मीडिया पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मेरे विपक्षी लोग इसका दुरूपयोग कर रहे हैं। मेरी सबसे प्रार्थना है कि मैंने न तो कोई वक्तव्य दिया है और न ही मेरा ऐसा कोई इरादा है। मैं सारी महिलाओं का सम्मान करता हूं और किसी को मेरे इस कथन से ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा चाहता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.