ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IND vs PAK Asia Cup 2023: श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह रोहित शर्मा ने बताई वजह

कोलंबो।  भारत और पाकिस्तान के बीच Asia Cup 2023 सुपर-4 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए हैं। श्रेयस अय्यर की जगह केएल राहुल को टीम में मौका दिया गया है। मैच के टॉस के बाद रोहित शर्मा ने अय्यर को नहीं खिलाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रेयस अय्यर को पीठ में दर्द की समस्या है। इसलिए टीम में शामिल नहीं किया है।

विश्व कप टीम का हिस्सा हैं श्रेयस अय्यर

पीठ की सर्जरी के बाद श्रेयस अय्यर Asia Cup 2023 के लिए फिट हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान और नेपाल दोनों के खिलाफ ग्रुप मैचों में खेलना का मौका मिला। श्रेयस की पीठ की समस्या एक बार फिर भारतीय टीम के लिए मुसीबत बन सकती है, क्योंकि वह आईसीसी मेन्स विश्व कप 2023 टीम का हिस्सा हैं। श्रेयस अय्यर को पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। वह सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

केएल राहुल की 6 महीने बाद टीम में वापसी

भारतीय टीम के मध्यक्रम का अहम हिस्सा माने जाने वाले केएल राहुल 6 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में राहुल चोटिल हो गए थे। एशिया कप के ग्रुप मैचों तक उन्हें पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया गया था।

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.