ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत के लिए बाबर आजम का सुपर प्लान टीम में किया बदलाव पेस अटैक किया मजबूत

कोलंबो।  एशिया कप के सुपर-4 राउंड का तीसरा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रविवार (10 सितंबर) को खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का यह दूसरा मैच है। 2 सितंबर को खेला गया ग्रुप स्टेज मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। बाबर आजम ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है।

फहीम अशरफ भारत के खिलाफ खेलेंगे मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में एक ऐसे खिलाड़ी का चयन किया गया है, जो पांच साल बाद भारत के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे। कैंडी में दोनों टीमों के बीच हुए मैच में फहीम अशरफ टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 में मौका मिला था। अब वह अगला मैच भी खेलेंगे। फहीम अशरफ 2018 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे।

पानी के कारण धुल गया था मैच

पाकिस्तान ने सुपर-4 राउंड का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उस मैच को पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीता था। भारत रविवार को सुपर 4 का पहला मुकाबला खेलेगा। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था, लेकिन भारत के कारण मैच धुल गया।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.