ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जी-20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र पर आई चीन की यह बड़ी प्रतिक्रिया

बीजिंग। नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर अब चीन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने शिखर सम्मेलन में जारी हुए नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सकारात्मक रुख जताया है। भारत के पड़ोसी देश ने कहा कि जी-20 के सभी सदस्य देश आर्थिक सुधार सहित अन्य चुनौतियों को लेकर हमेशा साथ हैं।

दिल्ली में हुए जी-20 समिट में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद सभी देशों ने नई दिल्ली घोषणा पत्र को लेकर अपनी सहमति दी। इस दौरान यूक्रेन युद्ध को लेकर सभी देशों ने शांति की अपील की है।

जी-20 शिखर सम्मेलन को हमेशा महत्व दिया

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निंग ने कहा कि चीन ने इस जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान रचनात्मक भूमिका निभाई है, इस दौरान विकासशील देशों को आ रही मुश्किलों को बात हुई। उन्होंने कहा कि अब तक चीन ने हमेशा से ही इस शिखर सम्मेलन को महत्व दिया और हम इसके सभी कार्यों का समर्थन करते हैं।

चीन के प्रधानमंत्री ने रखी यह बात

चीन के प्रधानमंत्री ली ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देश की स्थिति और प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। चीन ने इस बात का समर्थन किया है कि जी-20 ग्रुप में शामिल सभी देशों को सहयोग और एकजुटता का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही सभी को साझेदारी, विकास, खुलेपन और आर्थिक सुधार को भी बढ़ावा देना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.