ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘जेलर’ फिल्म की सक्सेस पर 300 से ज्यादा लोगों को बांटे गए गोल्ड क्वाइन, मेकर्स ने दिए करोड़ों के गिफ्ट

कुछ समय पहले ही रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ सिनेमाघरों में हिट साबित हुई है। सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। ओटीटी पर भी ‘जेलर’ फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जो लोग थिएटर में ‘जेलर’ नहीं देख पाए, वे अब अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं। इतने दिनों बाद भी ‘जेलर’ को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की इस सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने 300 से ज्यादा लोगों को गोल्ड क्वाइन गिफ्ट किए हैं। इतना ही नहीं फिल्म डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार ने रजनीकांत को लग्जरी कार भी गिफ्ट की।

फिल्म से जुड़े लोगों को बांटे गोल्ड क्वाइन

रजनीकांत के साथ-साथ उन्होंने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर को भी कार गिफ्ट की। इतने सेलिब्रेशन के बाद मेकर्स यहीं नहीं रुके, बल्कि लोगों में भी गिफ्ट बांटे। हाल ही में फिल्म की सक्सेस मीट रखी गई। इस दौरान प्रोड्यूसर कलानिधि मारन ने फिल्म में काम करने वाले 300 से ज्यादा लोगों को गोल्ड क्वाइन गिफ्ट किए। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता सकता है कि जेलर फिल्म में काम करने वाले लोगों को गोल्ड क्वाइन देकर उन्हें धन्यवाद कहा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने फिल्म मेकर्स की तारीफ की।

दुनियाभर में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बता दें कि जेलर फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ‘जेलर’ ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 610 करोड़ तक की कमाई की। फिल्म ने तमिल सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनकर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। दुनियाभर में ये फिल्म सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म बन चुकी है। जेलर फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, राम्या कृष्णन उनके अपोजिट रोल में हैं। इनके अलावा विनायकन, जैकी श्राॅफ, शिव राजकुमार और तमन्ना भाटिया भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.