ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर की स्वच्छता पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले अशनीर ग्रोवर पर केस दर्ज, 56 दुकान पर प्रवेश पर रोक

इंदौर। इंदौर की स्वच्छता पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले आइआइटी और आइआइएम जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़े और भारत पे के पूर्व सह-संथापक अशनीर ग्रोवर पर लसूड़िया थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। ग्रोवर ने रविवार को शहर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण खरीदा था। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मानहानि केस लगाने के साथ ही एफआइआर कराने की बात कही थी। इधर, टिप्पणी से नाराज इंदौर के सफाईकर्मियों ने ग्रोवर का पुतला भी फूंका।

ग्रोवर को छप्पन दुकान पर नहीं देंगे प्रवेश

उधर, इंदौर की छप्पन दुकान एसोसिएशन ने भी अशनीर ग्रोवर पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि ग्रोवर का बयान आपत्तिजनक है। यह इंदौर और इंदौर के लोगों का अपमान है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक ग्रोवर माफी नहीं मांग लेते, छप्पन दुकान पर उनको इंट्री नहीं दी जाएगी।

ग्रोवर ने यह की थी टिप्पणी

रविवार को इंदौर में हुए एक कार्यक्रम में मंच पर एक व्यक्ति ने ग्रोवर से पूछा कि आपने भोपाल की काफी तारीफ की है, हमसे क्या नाराजगी है? इस पर अशनीर ने कहा कि तुमने @#@ (अशोभनीय शब्द) यह सर्वे खरीदा है। सिर्फ चिप्स के पैकेट को उठाना सफाई नहीं होती। ग्रोवर ने भोपाल को ज्यादा बेहतर बताया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.