ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह का दौरा रद होने पर सीएम बघेल ने कसा तंज, कहा- जिसकी शुरुआत ऐसी, उसका अंत कैसा होगा

रायपुर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल नहीं होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस यात्रा की शुरुआत ऐसी है, उसका अंत कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अमित शाह का छत्तीसगढ़ में अनुभव ठीक नहीं है। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत ही खराब हो गई। शाह की दुर्ग की रैली फ्लाप रही। आरोप पत्र जारी करने पहुंचे तो लोग ही नहीं आए और हाल खाली था। अब बस्तर में भीड़ नहीं आने की सूचना मिलने पर दौरा ही रद कर दिए। इसकी शुरुआत का क्या हस्र हुआ, सब देख रहे हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि अमित शाह आज परिवर्तन यात्रा के लिए दंतेवाड़ा आए वहां पता चला कि भीड़ ही नहीं आ रही है तो अपना दौरा ही स्थगित कर दिए। बता दें दंतेवाड़ा से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जगदलपुर होकर दंतेवाड़ा पहुंचना था लेकिन सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश और मौसम काफी ज्यादा खराब होने से उन्हें दौरा रद करना पड़ा।

परिवर्तन यात्रा में मंत्री स्मृति ईरानी भी नहीं हुई शामिल

अमित शाह के स्थान पर केंद्रीय महिला बाल विकास विभाग मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली से दंतेवाड़ा के लिए निकली। लेकिन मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में उनका चार्टर प्लेन पहुंचा तब तक दंतेवाड़ा में जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया जा चुका था। जिसके 25 मिनट बाद लगभग पौने पांच बजे स्मृति इरानी एयरपोर्ट से बिना बाहर आए वहीं से कोलकाता के लिए रवाना हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.