ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘किसी में हिम्मत नहीं शिव को मिटा दे, हिंदू धर्म अटल है’…संबित पात्रा ने I.N.D.I.A गठबंधन पर साधा निशाना

सनातन धर्म पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन ने जहां अपने दिए बयान पर माफी मांगने या अपनी टिप्पणी को वापस लेने से इंकार कर दिया है वहीं भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्‍ता संबिता पात्रा ने इस मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से करते हैं।

देश की जनता लोकतांत्रिक माध्‍यम से इस सनातन विरोधी I.N.D.I.A गठबंधन को जवाब देगी। संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सत्‍य का नाम हिन्‍दुत्‍व है-सत्‍यम, शिवम सुंदरम, जिसका अर्थ है कि शिव ही सुंदर है शिव ही सत्य है। पात्रा ने कहा कि इतनी किसी में हिम्मत नहीं कि शिव को मिटा दे। हिम्‍मत किसकी जो सनातन को मिटा दे? कण-कण में यहां सनातनी हैं, कण-कण में यहां शंकर हैं। जब कभी भी सनातन पर आक्रमण होता है, जब भी हिन्‍दू धर्म पर आक्रमण होता है, तो शिवाजी खड़े होते हैं, प्रत्‍येक हिन्‍दुस्‍तानी के अंदर शिवाजी है।

किसी भी कीमत पर सनातनी इस एंटी हिन्‍दू गठबंधन को लोकतांत्रिक रूप से सफल नहीं होने देगा। पात्रा ने कहा कि उद्धव ठाकरे कह रहे हैं कि ट्रेन में बैठकर हिन्‍दू राम मंदिर तक जाएंगे तो गोधरा हो सकता है। अरविंद केजरीवाल उसका समर्थन करते हैं। पात्रा ने कहा कि ये लोग राम मंदिर के खिलाफ थे। हम आज एक बात साफ कर देना चाहते हैं कि कोई भी कभी हिंदू धर्म का बाल भी बांका नहीं कर सकता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.