ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कार पलटने से गर्भवती पत्‍नी, पति व चार साल की बेटी की मौत

जबलपुर। भेड़ाघाट के समीप बंधा गांव से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार गर्भवती महिला, उसका पति व बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पलटती हुई राष्ट्रीय राजमार्ग से 10 फुट दूर खेत में जा घुसी। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को मेडिकल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।

ओमप्रकाश पत्नी सविता और चार साल की बेटी वेदिका के साथ जबलपुर आए थे

भेड़ाघाट पुलिस के अनुसार बेलखेड़ा के ग्राम सुंदरादेही में रहने वाला ओमप्रकाश लोधी (28) गांव में ही आटो पार्ट्स की दुकान संचालित करते थे। उनकी पत्नी सविता सात माह की गर्भवती थी। बुधवार को सविता का चेकअप होना था। ओमप्रकाश पत्नी सविता और चार साल की बेटी वेदिका के साथ जबलपुर आए थे। तीनों कार एमपी 20 सीएच 7258 से थे। सविता का चेकअप कराने के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे।

तेज आवाज ने दहलाया

रात में वे भेड़ाघाट के सहजपुर के पास ग्राम बंधा से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर पहुंचे ही थे कि अचानक न जाने क्या हुआ और कार बहक गई। ओमप्रकाश कार को काबू कर पाते, इसके पूर्व कार नेशनल हाईवे से उतरकर लगभग दस फीट नीचे खेत में जा घुसी। कार तेज आवाज के साथ जमीन से टकराई। आवाज ने आसपास से गुजर रहे लोगों को दहशत में डाल दिया।

मौके पर तोड़ दिया दम

आसपास के ग्रामीण और राहगीर कार के पास पहुंचे। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। टक्कर इतनी जोरदार थी सविता कार से बाहर जा गिरी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे ओमप्रकाश और वेदिका को निकाला गया। तीनों खून से लथपथ थे। सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें आने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद तत्काल तीनों के शवों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.