ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत, पंप पर झंडा लगा रहा था, तार की चपेट में आया 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत हो गई। कर्मचारी पंप पर ही लोहे की मेज पर चढ़कर झंडा लगा रहा था। तभी 11केवी तार की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को वहां से उठवाकर अस्पताल ले गई। इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक अकलतरा-बिलासपुर रोड पर जाम लगाए रखा। आरोप है कि पंप मालिक के इशारे पर परिजनों को बिना सूचना दिए शव हटाया गया है। पामगढ़ क्षेत्र के मेउ गांव निवासी आशीष कुमार निर्मलकर (25) बिलासपुर रोड स्थित जुनेजा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पंप पर झंडा लगाने लोहे की सीढ़ी जैसी टेबल पर चढ़ा। झंडा लगाने के दौरान ऊपर से गई 11 केवी के हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद जोर का धमाका हुआ और उसका शरीर जलने लगा। पैर और अन्य हिस्से अलग होकर गिर गए और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने युवक के शव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए। आरोप है कि बिना परिजनों को सूचना और मुआवजा दिए शव को जानकर हटवाया गया है। पंप के सामने से हाई वोल्टेज तार गुजरा है। इसके बावजूद युवक को लोहे के सीढ़ी में चढ़ा दिया गया, जो कि एक गंभीर लापरवाही है। इसके बाद लोगों ने पामगढ़ तिराहा पर जाम लगा दिया। इसके कारण अकलतरा-बिलासपुर मार्ग बाधित हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.