ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तुवर और उड़द की सप्लाई टाइट रहने पर दाम बढ़ने की संभावना

इंदौर। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तुवर दाल में उपभोक्ता पूछताछ धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है, जबकि मंडियां बंद होने के कारण तुवर की आवक नहीं के बराबर है। इधर, मिलों में तुवर दाल का स्टाक भी घटने लगा है। अगले सप्ताह अगर मंडियों की हड़ताल खत्म होती है? तो तुवर में मिलों की डिमांड भरपूर रहने वाली है, जिससे तुवर की कीमतों में और तेजी की उम्मीद है।

व्यापारियों का कहना है कि तुवर के साथ ही उड़द में रेडी स्टाक की कमी पिछले कुछ सप्ताह से दिखाई दे रही है। रेडी स्टाक की कमी के कारण तुवर और उड़द में सितंबर की डिलीवरी काफी बड़ी संख्या में बाकी है, जिससे उड़द और तुवर बाजार को सपोर्ट मिलने की संभावना है। रेडी में बर्मा उड़द और तुवर में ग्राहकी अच्छी है, लेकिन कमजोर स्टाक से बिकवाल कम है। हालांकि अक्टूबर के लिए अच्छे काम हो रहे हैं।

जानकारों के अनुसार, सितंबर में बर्मा से उम्मीद से कम उड़द और तुवर का आयात होने का अनुमान है। उड़द और तुवर के भाव ऊंचे होने के कारण सिर्फ कुछ बड़े आयातक ही खरीदी में सक्रिय है। बर्मा में तुवर का सीमित स्टाक होने से शार्ट टर्म के लिए बड़ी बिकवाली नहीं रहने की उम्मीद है। उड़द में भी बिकवाल कम हैं। ऐसे में सरकार की तमाम कोशिशें भी तुवर और उड़द की कीमतों में लंबी मंदी की स्थिति नहीं ला पाएगी।

दालों के दाम – चना दाल 8300-8400, मीडियम 8500-8600, बेस्ट 8700-8800, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, मूंग मोगर 11500-11600, बेस्ट 11800-11900, तुवर दाल 13500-13600, मीडियम 14400-14500, बेस्ट 15000-15100, ए. बेस्ट 16000-16200, ब्रांडेड तुवर दाल 16500, उड़द दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, उड़द मोगर 11200-11300, बेस्ट 11400-11500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.