ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थल मांडू में लैंड स्लाइड, पर्यटक फंसे, बार-बार अवरुद्ध हो रहे मार्ग

 मांडू। भारी बारिश के चलते ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में प्रकृति का रोद्र स्वरूप देखने को मिल रहा है। मांडू ऊंचे टीले पर बसा है। यहां पहाड़िया हैं तो दूसरी तरफ गहरी खाइयां, ऐसे में मांडू के दोनों ओर घाट क्षेत्र में लैंडस्लाइड होने के कारण टनों वजनी पत्थर गिरकर मार्ग पर आ रहे हैं।

ऐतिहासिक दिल्ली दरवाजे के पास लैंडस्लाइड होने से मिट्टी और पत्थर मार्ग पर जमा होने से रात से सुबह 10:30 बजे तक मांडू धार मार्ग अवरुद्ध रहा। मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया तब जाकर बड़े वाहन निकल सके। सैकड़ों वाहनों की लाइन लगी रही। तेज बारिश के चलते यहां की कई होटल और रिसॉटर्स में भी पानी घुस जाने के कारण पर्यटकों को रुकने की जगह नहीं मिली।

पर्यटकों ने जैसे-तैसे रात गुजारी। रातभर पर्यटक यहां फंसे रहे। सुबह जैसे-तैसे उनके वाहनों को धीरे-धीरे यहां से निकाला गया। मांडू में ऊंची पहाड़ियों से मिट्टी पत्थर का गिरना लगातार जारी है, ऐसे में खतरा बना हुआ है। मिट्टी और पत्थर फैल जाने से वाहनों की दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश होने से मांडू तारापुर घाट क्षेत्र में जहां बार-बार बड़े पत्थर मार्ग पर आ रहे हैं।

वहीं मांडू धार मार्ग पर घाट क्षेत्र में बार-बार मिट्टी को हटाकर यातायात सुगम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, पर हालत यह है कि मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां नजर जमाए हुए हैं और स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। यहां दोनों और घाट क्षेत्र में खाई किनारे बनी सुरक्षा दीवारें कई स्थानों पर पानी में बह गई है। जिस जगह-जगह दुर्घटना होने का अंदेशा बढ़ गया है।

मांडू भ्रमण करने आने से फिलहाल बचे सैलानी

इधर, हालातों को लेकर एसडीएम शाश्वत शर्मा, तहसीलदार अनिता बरेठा, नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर, एसडीओपी मोनिका सिंह सीएमओ लालसिंह राठौड़, जयराम गावर, उपयंत्री बलदेव सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत के साथ नगर परिषद पुलिस और प्रशासन का अमला व्यवस्थाओं को सुचारु करने में लगा हुआ है। थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत ने बताया कि मांडू धार मार्ग अवरुद्ध हो गया था इसे हम खुलवा रहे हैं।

मांडू के दोनों और घाट क्षेत्र में बड़े-बड़े पत्थर बार-बार गिर कर मार्ग पर आ रहे हैं, बारिश भी तेज हो रही है। हम स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, पर हमारा निवेदन है कि फिलहाल सैलानी मांडू भ्रमण करने आने का कार्यक्रम निरस्त करें और घरों में सुरक्षित रहें।

इधर पिछले दो दिनों से मांडू में सैलानी फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात के सैलानी यहां मौजूद है। दिल्ली के सैलानी यादवेंद्र सिंह और अनूप गुप्ता ने बताया कि हम यहां से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं ।मार्ग बंद होने के कारण रात को वापस लौटे, सुबह आए तब भी मार्ग बंद है। हम बेहद परेशान हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.