ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शालेय कराते में बिलासपुर संभाग की टीम रही ओवर आल चैंपियन

23वीं राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का भव्य आयोजन लोक शिक्षण संचनालय के दिशानिर्देश में कोरबा जिले के राजीव गांधी ओडिटोरियम में हुआ। जिसमे पांच संभाग के 33 जिले से 345 खिलाड़ियों ने भाग लिया । उक्त प्रतियोगिता को संपन्न कराने में छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के रेफरियों ने आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश बंजारे ने बताया कि बिलासपुर संभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 स्वर्ण पदक ,13 रजत पदक व 20 कांस्य पदक के साथ ओवर आल चैंपियन का खिताब हासिल कर इतिहास रचा है। दूसरे स्थान में 25 स्वर्ण पदक, 14 रजत व नौ कांस्य पदक हासिल करते हुए दुर्ग संभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आयोजन सफल होने पर मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन जयसिंह अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों की प्रसंशा की। कार्यक्रम को सफल बनाने मुख्य रूप से जिला सहायक क्रीड़ाधिकारी एवं संयोजक केआर टंडन, सहसंयोजक अविनाश बंजारे, संघ के प्रदेश महासचिव खेत्रों महानंद, रेफ़री कमीशन चेयरमैन आदिल खान,तातामी मैनेजर रंजन डे, ज़िले के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा, जिला सचिव प्रेमराज बंजारे,राष्ट्रीय रेफरी शिवा निर्मलकर,काजी हसनूर,विशाल पाटले , दीपक दास , सुमित खूंटे,राजेंद्र निर्मलकर, देवशीष कश्यप,फ़िज़ा बनो,दिव्या कश्यप, अंजलि निषाद, नेहा यादव , कामिल खान,रंजना तिरकी,गगन मानिकपुरी, बेंज़िल एडकिंस,रिया श्रीवास,सागर मानिकपुरी, सुशील, ब्रजेश बाजपेयी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्य स्तरीय कराते समापन में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला कराते संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह एवं पुलिस लाइन थाना प्रभारी तेज प्रताप यादव ने बच्चे को मेडल पहनाकर पुरस्कृत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.