ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस पार्टी के प्रखंड स्तरीय डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रशिक्षण को लेकर बैठक आयोजित

कटिहार। जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड स्तरीय डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रशिक्षण को लेकर बैठक आयोजित होनी थी। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष प्रभारी इनरोलर को भाग लेना था लेकिन तय समय के अनुसार जब कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो देखा कि वहां शादी का पूरा पंडाल लगा हुआ है जिसपर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूनम पासवान जिला अध्यक्ष प्रेम राय अन्य कांग्रेसजनों ने काफी नाराजगी व्यक्त की। फिर यह बैठक मिर्चाईबारी स्थित एक निजी होटल में हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के हर बूथ पर कम से कम 50 पुरुष और 50 महिलाओं को कांग्रेस का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पूरे जिले से लगभग सैकड़ों की संख्या में इनरोलर की तैनाती की जानी है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे हर बूथ पर मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसी को लेकर 15 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त जिलाध्यक्ष प्रेम राय आईटी सेल के जिलाध्यक्ष नितिन सिन्हा आलमगीर ने प्रखंड स्तरीय नेताओं को सदस्यता अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कांग्रेसजनों ने काफी उत्साह दिखाया। जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि हर प्रखंड में दो इनरोलर होंगे। प्रखंड के पंचायतों का बंटवारा इनके इससे होगा और वह अपने अपने इलाके में प्रत्येक 40 बूथ पर इनरोलर होंगे। वे प्रत्येक बूथ पर दो इनरोलर होंगे जिसमें एक महिला एक पुरुष होगें। पूर्व में भी कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी को सदस्यता अभियान में जो लक्ष्य दिया गया था। उससे अधिक सदस्य कटिहार जिला कांग्रेस की ओर से बनाया गया था। मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता निवर्तमान विधायक पूनम पासवान ने कहा की कटिहार कांग्रेस का गढ रही है। देश के जो आज हालात है। महंगाई, बेरोजगारी, भय, भूख, भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। आज जाति धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। हम लोगों को भाजपा आर एस एस के सरकार की खामियों को जनता के बीच उजागर करना है और कांग्रेस की नीतियों को अपने नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी के विचार को जन जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के मुख्य धारा से जोड़ते हुए सदस्य बनाना है। ईन्टक अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पूरे जिले से लेकर प्रखंड पंचायत तक के इंटक के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। मौके पर सत्यनारायण चौधरी, मो0 नौशाद आलम,माधव पांडे, पियूष मिश्रा,अरुण प्यासा, रंगीला यादव, मसरूर आलम, राजेश मंडल, अब्दुल कलाम आजाद, राजीव रंजन झा, कमरुल हक, फिरोज आलम, राजीव कुमार, कमरुल हक,पवन जयसवाल, शेख जहांगीर, प्रकाश कुमार, जुनेद रहमानी, प्रीतम कुमार, रमजान अली, राजेश कुमार मंडल, सोनू कुमार,अमित कुमार मंडल, संतोष मंडल, सरफराज, संजय राय, रागीब, रंगीला यादव, तनवीर रजा, अमरजीत यादव, मनीष यादव,मो0 इम्तियाज, लाडला खान, रंजीत गुप्ता आदि ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.