पेट्रोल डालने से मना करने पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चलाई गोली
हरियाणा । सिरसा के रानियां थाना क्षेत्र के गां बचेर स्थित पेट्रोल पंप पर बीती रात पेट्रोल डालने से मना करने पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दो युवकों को गोली मार दी। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बाल बाल बच गया। वारदात के बाद तीनों आरोपित मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर रानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
बाइक सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
जानकारी मुताबिक वीरवार रात 10 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गांव बचेर में स्थित श्री बाला जी पेट्रो केयर पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे। इस दौरान युवकों ने पेट्रोल डालने से मना करने पर गोलियां चला दी। जिससे पंकज नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अनिल के हाथ पर गोली लगी। घायल पंकज को अग्रोहा रैफर किया गया। रास्ते में पंकज की मौत हो गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.