ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी शाहरुख की ‘जवान’, वर्ल्डवाइड इतना रहा कलेक्शन

शाहरुख खान की ‘जवान’ का इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है। यह फिल्म एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म लगातार कमाई कर रही है। हालांकि, रिलीज के इतने दिनों बाद ‘जवान’ की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिली है। लेकिन जल्द ही यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। ‘जवान’ फिल्म भारत में तो जमकर कमाई कर ही रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी जवान

अब जल्द ही ‘जवान’ अगला रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। फिल्म की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘जवान’ 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। ‘जवान’ फिल्म शाहरुख खान की ही प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। हाल ही में फिल्म की लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी शेयर की है। ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को दुनियाभर में 883.68 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

इतना रहा टोटल कलेक्शन

शाहरुख खान की ‘जवान’ के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें, तो यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली है। वर्किंग डेज पर फिल्म का कलेक्शन थोड़ा गिरा है। इसके बावजूद फिल्म ने 10 करोड़ के ऊपर का बिजनेस किया। ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 13 दिनों में देशभर में लगभग 507.88 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि जवान फिल्म शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.