ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फाइनेंस कंपनी से पुरानी कार दिलाने के नाम पर ठगे थे 10 लाख, डीलर गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच की साइबर विंग ने फाइनेंस कंपनी से पुरानी कार दिलवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक आटो कार डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने फरियादी के दस्तावेज लगाकर फाइनेंस कंपनी से कार खरीदकर किसी और को बेच भी दी थी।

एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र चौहान ने बताया कि राजधानी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि उन्हें अच्छी कंडीशन की पुरानी लग्जरी कार खरीदनी थी। आनलाइन सर्चिंग के दौरान उनका संपर्क कार डीलर रतलाम निवासी शुभम राव पाटिल से हुआ था। उसने वाट्सएप कर विभिन्न कारों के फोटो भेजे। साथ ही बताया कि वह श्रीराम फाइनेंस कंपनी द्वारा सीज की गई कार उन्हें दिलवा देगा। इनोवा क्रिस्टा कार पसंद आने पर शुभम ने आनलाइन बिडिंग लगाने के लिए फरियादी से श्रीराम फाइनेंस कंपनी के खाते में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20,120 रुपये जमा करा लिए।

श्रीराम फाइनेंस कम्पनी का कार एप्रूवल होने पर, कार डीलर द्वारा फाइनेंस कम्पनी के बैंक अकाउंट में आवेदक से कुल 9,00,812 रुपये जमा कराए गए। पूर्ण राशि जमा करने के उपरांत कार डीलर ने श्रीराम फाइनेंस कम्पनी के चेन्नई यार्ड से इनोवा क्रिस्टा कार रिसीव करने को बोला। आवेदक जब चेन्नई यार्ड से इनोवा क्रिस्टा कार रिसीव करने गया तो वहां कार देने से मना कर दिया गया।

आवेदक ने कार डीलर से फोन पर बात की तो उसने एजेंसी चार्ज के नाम पर अपने फोन पे खाते में 55 हजार रुपये और जमा करवा लिए। यार्ड से कार नही मिलने पर आवेदक द्वारा चेन्नई में श्रीराम फाइनेंस कम्पनी के आफिस में कार के संबंध में पता किया। वहां पता चला कि उसके नाम पर इनोवा क्रिस्टा के स्थान पर महिन्द्रा की एक्सयूवी कार खरीदना बताया गया। उधर कार डीलर ने अपना मोबाइल नम्बर बंद कर लिया। बाद में आवेदक को पता चला कि कार डीलर ने आवेदक के द्वारा दिए गए दस्तावेज लगाकर श्रीराम फाइनेंस कम्पनी के दिल्ली यार्ड से एक्सयूवी कार रिसीव कर किसी और को बेच दी है। शिकायत की जांच के बाद आरोपित कार डीलर 26 वर्षीय शुभम पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.