ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चांचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीना ने ‘फूल’ छोड़कर ‘झाड़ू’ थाम लिया

गुना। चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक ममता मीना ने ‘फूल’ छोड़कर ‘झाड़ू’ थाम लिया है। गुरुवार की शाम उन्होंने पति रघुवीर मीना के साथ दिल्ली में आप नेता व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इसके साथ ही केजरीवाल ने पार्टी का गमछा ओढ़ाकर दंपति को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दरअसल, भाजपा ने चांचौड़ा विधानसभा सीट से प्रियंका मीना को उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व विधायक ममता को नागबार गुजरा और टिकट के विरोध में खड़ी हो गईं। उन्होंने पार्टी के हर फोरम पर उम्मीदवारी को लेकर पुर्नविचार करने कहा। लेकिन जब उन्हें लगा कि पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही और संगठन में तबज्जो नहीं मिल रही थी, तो उन्होंने 19 सितंबर को भोपाल पहुंचकर प्रदेश भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी को पार्टी से इस्तीफा सौंप दिया। इधर, जो चर्चाएं चल रही थीं कि ममता आप में शामिल हो सकती हैं, तो उन्होंने गुरुवार शाम दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। ममता के इस कदम के बाद चांचौड़ा में क्या राजनीतिक समीकरण बनेंगे, यह आने वाला समय ही बताएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.