ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इसलामपुर ब्लॉक के शरीफाबाद गांव में राजेंद्र प्रसाद अकेला का शहादत दिवस मनाया गया।

इस्लामपुर ।। इसलामपुर प्रखंड के शरीफाबाद गांव मे‌ वुधवार को राजेंद्र प्रसाद अकेला की 33 वीं शहादत दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान भाकपा माले के जिला सचिव कॉ० सुरेन्द्र राम के द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया। उसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र राम ने कहा की राजेंद्र प्रसाद अकेला 80 के दशक मे जब इस इलाके मे सामंती ताकतों का वर्चस्व था।उसी दौरान इन्होने ने गरीब- गुरूबों के हक के लिए हमेशा खड़ा रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे थे। पार्टी की रैली की तैयारियों को लेकर 18 फरवरी 1989 को बेन प्रखंड के कृपागंज गांव में आए हुए थे की उसी दौरान रात मे अपराधियों के द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। साथ ही उन्होंने कहा की आज भाजपा की सरकार में देश को गुलामी को ओर धकेला जा रहा है। सभी सरकारी संपत्तियों को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों मे बेचा जा रहा है। बिहार मे नितिश कुमार की सरकार मे सामंती-संप्रदायिक ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे हालात मे हम सभी लोग गरीबों के बीच व्यापक एकता कायम कर आजादी की दुसरी लड़ाई लड़कर राजेंद्र प्रसाद अकेला के अधुरे सपनों को पुरा करने का कोशिश करें। आज देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है। मजदूरों किसानों की हालत खराब है। इस श्रद्धांजलि सभा को भाकपा माले के प्रखंड सचिव उमेश पासवान, आत्मा पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश महतो , जिला कमिटी के सदस्य महेन्द्र प्रसाद, रणविजय कुमार, श्रवण सिंह, मनमोहन, विमल, दुखन सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.