ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा- पीएम मोदी का कोई मुकाबला नहीं

भारतवर्ष के सर्वोच्च सदनों में ध्वनिमत से पारित महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा पीएम मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि नब्बे के दशक से लटके महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने में केबल माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी ही साहस जुटा पाए हैं। पूर्व विधायक ने कहा संसद के बुलाये गए विशेष सत्र को लेकर जहाँ पूरे हिन्दोस्तान में अटकलों का यही बाजार गर्म था कि मोदी “वन नेशन , वन इलैकशन” का विधेयक लाने वाले हैं वहीं, बहुत से चिन्तको, विचारकों एवं बुद्ध जीवियों का मानना था कि जिसका शोर मच जाये उस काम को नहीं करते हैं।

ऐसे में प्रधानमन्त्री मोदी ने ऐसा तीर छोडा जिसमें सभी राजनैतिक दलों को चित करके रख दिया ओर मजबूरन इन सभी को महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करना पड़ा। अगर कहीं ये विरोध करते तो महिला शक्ति के आगे इनकी खैर नहीं थी । पूर्व विधायक ने कहा पहले मोदी ने इंडिया बनाम भारत फिर जी 20 की मेजबानी ओर अव महिला आरक्षण विधेयक पारित करवा कर महिला शक्ति के साथ साथ तमाम भारत वासियों का दिल जीत लिया है। पूर्व विधायक ने दावे ओर विश्वास के साथ कहा कि 2024 के लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ कर ऐसा जनादेश मिलेगा कि विपक्ष नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए अपना आंकड़ा तक नहीं जुटा पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.