ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जाते-जाते गणेश जी बरसाएंगे कृपा, विसर्जन से पहले हाथ में रखें इस चीज की पोटली

हिंदू धर्म में भगवान गणेश का प्रथम पूजनीय माना गया है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता, सुखकर्ता, विनायक आदि नामों से भी पुकारा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। फिलहाल देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, अनंत चतुर्दशी को भगवान गणेश का विसर्जन कर दिया जाएगा। यदि आप भी चाहते हैं कि भगवान गणेश आपके परिवार पर कृपा बरसाएं तो विसर्जन से पहले ये काम जरूर करना चाहिए।

विसर्जन से पहले ऐसे करें पूजा

  • गणेश जी को लाल चंदन, लाल पुष्प, दूर्वा, बेसन के लड्डू, पान, सुपारी, धूप-दीप अर्पित करें।
  • अपने पूरे परिवार के साथ गणपति की आरती करना चाहिए।
  • अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन से पहले हवन करना चाहिए।
  • अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी अपने घर लौटते हैं। उन्हें खाली हाथ विदा नहीं करना चाहिए।
  • विसर्जन के समय गणेश जी के हाथ में लड्डू की पोटली जरूर रखना चाहिए।

छोटी मूर्ति है तो टब में करें विसर्जित

भगवान गणेश की विसर्जन के समय भी कुछ बातों की सावधानी रखना चाहिए। अगर भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति छोटी है तो घर में पानी के टब में ही विसर्जित कर दें। मिट्टी घुलने के बाद पानी को गमलों में डाल दें, लेकिन यदि मिट्टी की मूर्ति बड़ी है तो किसी बड़े तालाब में जाकर भी विसर्जन कर सकते हैं। विसर्जन के दौरान गणपति भगवान को अगले वर्ष एक बार फिर आने का न्योता देना चाहिए। विसर्जन के समय स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें। विसर्जन के समय वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.