ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर छोड़ने के बहाने युवती को बाइक पर बिठाया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारा चाकू

बैतूल। पैदल जा रही 22 वर्षीय युवती को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बिठाकर रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले बदमाश ने विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवती को शनिवार रात में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस के द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के खंजनपुर में शनिवार रात करीब 10.30 बजे घटित हुई।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से हमले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात में युवती के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा और घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। आरंभिक पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह झल्लार थाना क्षेत्र के गांव की निवासी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम करती है। रात में वह पैदल अपने घर जा रही थी तभी आकाशवाणी मार्ग पर ये घटना हुई। चाकू के हमले से युवती के पीठ, हाथ, सीने, पेट और ठुड्ढी पर गंभीर चोट आई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि युवती का अपने पति से तलाक हो गया है और वह अकेली गौठाना क्षेत्र में रह रही है। एसडीओपी एसपी सिंह ने बताया कि रात में युवती पैदल अपने घर जा रही थी तो रास्ते में दो युवक बाइक से आए और उसे घर छोडऩे के लिए बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर एक युवक पेट्रोल लेने चला गया। उस वक्त दूसरे युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। रास्ते के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता लगाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.