ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोरी के 34 मामलों में फरार चल रहा आरोपित देवास से गिरफ्तार

भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी के कुल 34 मामलों में फरार चल रहे स्थाइ वारंटी को गिरफ्तार किया है।आरोपित पिछले कई सालों से देवास जिले में फरारी काट रहा था।इसे भनक देवास के साथ भोपाल पुलिस को भी नहीं थी। जब वह भोपाल आया ताे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फरार और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कई मामलों में फरार चल रहा स्थाई वारंटी कमलेश बंजारी दशहरा मैदान के पास घूम रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम कमलेश ठाकुर (30) निवासी ग्राम जागता थाना कन्नौद जिला देवास हाल पता बंजारी कोलार रोड बताया।आपराधिक रिकार्ड चैक करने पर पता चला कि आरोपित के विरुद्ध चोरी और नकबजनी समेत कुल 28 स्थाई और 6 गिरफ्तारी वरंट जारी हैं। कोलार थाने में उसके खिलाफ कुल 42 अपराध दर्ज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.