ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में शाम तक बूंदाबांदी के आसार, 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बादल छा रहे हैं। अगले दो दिन में कई जिलों में हल्की से कुछ तेज बारिश हो सकती है। भोपाल और आसपास के इलाकों में शाम तक बूंदाबांदी के आसार हैं। होशंगाबाद और पचमढ़ी समेत 8 जिलों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादल छंटने के बाद फिर से ठंड लौटेगी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच एक ट्रफ लाइन बनी है। अरब सागर से नमी आने के कारण यह स्थिति बन गई है। हालांकि, इसका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही रहेगा।

यहां बारिश हुई

पचमढ़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में हल्की बारिश हुई। शाम तक भोपाल समेत कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। इस कारण दिन में ठंडक रहेगी।

यहां पर बारिश के आसार

प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। रायसेन, छिंदवाड़ा, हरदा और बालाघाट में शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही होशंगाबाद, नरसिंहपुर, बैतूल, भिंड, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और देवास में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हवा करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

रात का पारा 5 डिग्री तक उछला

बादल छाने से प्रदेश में रात का पारा उछल गया है। 24 घंटे के दौरान तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां पारा 11 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा दमोह, खजुराहो, मंडला, टीकमगढ़, राजगढ़ और होशंगाबाद में भी 3-3 डिग्री से ज्यादा रात का तापमान बढ़ा है। भोपाल, बैतूल, धार, गुना, पचमढ़ी, रीवा और सीधी में 2-2 डिग्री से ज्यादा चढ़ गया। जबलपुर में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री था, जो बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 13.6 से बढ़कर 16 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री से चढ़कर 10.8 और इंदौर में करीब 1 डिग्री चढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यहां रातें ठंडी

शहर
तापमान
रीवा
9.6
ग्वालियर
10.0
खजुराहो
11.0
नौगांव
11.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
यहां 15 डिग्री से ज्यादा रहा रात का पारा

शहर
तापमान
इंदौर
17.4
नर्मदापुरम
17.1
सागर
16.4
छिंदवाड़ा
16.0 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
चार प्रमुख शहरों की स्थिति

शहर
तापमान
ग्वालियर
10.0
जबलपुर
14.3
भोपाल
16.0
इंदौर
17.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.