ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी नहीं करेगा भारत, तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। भारत और कनाडा (India Vs Canada) के बीच राजनयिक संबंध दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच, समाचार एजेंसी ANI ने भारत वीजा एप्लीकेशन सेंटर कनाडा के हवाले से सूचना दी है कि अगले आदेश तक कनाडाई नागरिकों के भारत आने पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने वीजा जारी नहीं करने का फैसला किया है।

सूचना के मुताबिक, ‘भारत वीजा एप्लीकेशन सेंटर कनाडा ने कहा है कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट देखते रहें।’

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से तनाव है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूबो ने संसद में कहा कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है।

इसके तत्काल बाद कनाडा ने भारतीय डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने भी कनाडा के डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर नई दिल्ली छोड़ने को कह दिया था। दोनों देश अपने-अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी चुके हैं।

कनाडा में वीजा आवेदन केंद्र चलाने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने इस संबंध में अपनी कनाडाई वेबसाइट पर एक संदेश पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, ‘भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना: परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 (गुरुवार) से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.